ईदगाह हिंदी कहानी हिंदी कहानियों के श्रेष्ठ संग्रह में आज की कहानी ईदगाह मुंशी प्रेमचंद की श्रेष्ठ कहानियों में से एक है। इस कहानी में मुंशी प्रेमचंद ने एक बुढ़ी गरीब दादी का अपने पोते और पोते का अपनी दादी के प्रति मार्मिक प्रेम का बहुत ही अच्छा वर्णन किया है। रमजान के पूरे तीस रोजों के बाद ईद आयी है। कितना मनोहर, कितना सुहावना प्रभाव है। वृक्षों पर अजीब हरियाली है, खेतों में कुछ अजीब रौनक है, आसमान पर कुछ अजीब लालिमा है। आज का सूर्य देखो, कितना प्यारा, कितना शीतल है, यानी संसार को ईद की बधाई दे रहा है। गाँव में कितनी हलचल है। ईदगाह जाने की तैयारियाँ हो रही हैं। किसी के कुरते में बटन नहीं है, पड़ोस के घर में सुई-धागा लेने दौड़ा जा रहा है। किसी के जूते कड़े हो गए हैं, उनमें तेल डालने के लिए तेली के घर पर भागा जाता है। जल्दी-जल्दी बैलों को सानी-पानी दे दें। ईदगाह से लौटते-लौटते दोपहर हो जायगी। तीन कोस का पैदल रास्ता, फिर सैकड़ों आदमियों से मिलना-भेंटना, दोपहर के पहले लौटना असम्भव है। लड़के सबसे ज्यादा प्रसन्न हैं। किसी ने एक रोजा रखा है, वह भी दोपहर तक, किसी ने वह भी नहीं, लेकिन ईदगाह जा
Story in hindi, Hindi story , horror story in hindi , in hindi story, in hindi story for kids, motivational hindi story, motivational story in hindi, hindi quote, quote in hindi, quote, inspirational story in hindi , hindi inspirational story, hindi kahaniyan, kahaniyan ,