छोटा जादूगर जयशंकर प्रसाद की प्रसिद्ध कहानी famous hindi story छोटा जादूगर आपके साथ शेयर करे रहे हैं। यह एक हृदय स्पर्शी मार्मिक कहानी है जो आपके दिल को छू लेगी। कार्निवल के मैदान में बिजली जगमगा रही थी। हँसी और विनोद का कलनाद गूँज रहा था। मैं खड़ा था उस छोटे फुहारे के पास, जहाँ एक लड़का चुपचाप शराब पीनेवालों को देख रहा था। उसके गले में फटे कुरते के ऊपर से एक मोटी-सी सूत की रस्सी पड़ी थी और जेब में कुछ ताश के पत्ते थे। उसके मुँह पर गंभीर विषाद के साथ धैर्य की रेखा थी। मैं उसकी ओर न जाने क्यों आकर्षित हुआ। उसके अभाव में भी संपन्नता थी। मैंने पूछा, ''क्यों जी, तुमने इसमें क्या देखा?" ''मैंने सब देखा है। यहाँ चूड़ी फेंकते हैं। खिलौनों पर निशाना लगाते हैं। तीर से नंबर छेदते हैं। मुझे तो खिलौनों पर निशाना लगाना अच्छा मालूम हुआ। जादूगर तो बिलकुल निकम्मा है। उससे अच्छा तो ताश का खेल मैं ही दिखा सकता हूँ।'' उसने बड़ी प्रगल्भता से कहा। उसकी वाणी में कहीं रूकावट न थी। मैंने पूछा, ''और उस परदे में क्या है? वहाँ तुम गए थे?" ''नहीं, वह